➡️ नशा मुक्त समाज की ओर कदम: जन अभियान परिषद ने गाँव-गाँव छेड़ा जागरूकता अभियान
➡️ रैली और नारों से दिया नशा मुक्ति का संदेश, प्रस्फुटन समितियाँ कर रहीं ग्रामीणों को जागरूक
➡️ नशे के खिलाफ गाँव-गाँव चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
सागर 24 नवंबर 2026
नवांकुर संस्थाओं के सहयोग से ग्रामवासियों को रैली एवं नारों के माध्यम से नशे से दूर रहने की अपील
सागर (मध्य प्रदेश)। नशा मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले केे विकासखंड सागर के रानीपुरा में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं के सक्रिय सहयोग से गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा रहा है।
अभियान के दौरान समितियों के सदस्यों , ग्राम वासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गाँवों में जन-जागरूकता रैलियाँ निकाली जा रही हैं। प्रेरक नारों और संवाद के माध्यम से युवाओं तथा ग्रामवासियों से तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है। साथ ही, ग्रामीणों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानियों की जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।
#JansamparkMP #Sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 24, 2026