➡️ *मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बीना में किया नवनिर्मित संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन का लोकार्पण*
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बीना में लगभग 11 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से बने संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से आमजन को सुविधा होगी। बीना ने देश के साथ-साथ विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, मैं बीना को जिला बनाने का प्रबल पक्षधर हूं। एरण को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपए मिलेंगे।
विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने कहा कि इस भवन से बीना के प्रशासनिक ढांचे को नई पहचान मिली है।
#Sagar #JansamparkMP