बारावफात पर शांति और सौहार्द का संदेश, एसडीएम प्रेरणा गौतम ने लोगों से किया सीधा संवाद
हर्रायपुर, कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मेलाबाग स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार को बारावफात त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी चायल प्रेरणा गौतम और क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।
एसडीएम प्रेरणा गौतम ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आए तो तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।
जनता से सीधे संवाद और समस्या के तत्काल समाधान पर जोर
बैठक में एसडीएम ने स्थानीय लोगों की सम�
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 24, 2026