चांडिल: मिरुडीह गांव के पास दो जंगली हाथियों का आने से अफरा-तफरी, पुलिस व वन विभाग लगी सतर्क
चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव के समीप सोमवार रात से दो जंगली हाथी मुख्य मार्ग के किनारे डेरा डाले हुए हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ हाथियों की फोटो और सेल्फी लेने पहुंची, जिससे पुलिस और वन विभाग ने खतरे को देखते हुए तुरंत सुरक्षा और नियंत्रण के उपाय किए। पुलिस ने भीड़ को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी, जबकि वन विभाग के हाथी भगाने वाले दल ने उन्हें जंगल की ओर लौटाने का काम शुरू किया है।