अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में पिकअप चालक को बंधक बनाया, ₹60,000 फिरौती मांगी; ₹500 लेकर छोड़ा, आंखों पर पट्टी बांधकर जंगल ले गए
जारी थाना क्षेत्र के भीखमपुर और जारी गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने पिकअप चालक को अगवा कर उसके मालिक से 60000 की फिरौती मांगी। चालक की आंख पर पट्टी बांधकर उसे जंगल ले गए और बंधक बनाया फिर₹500 लूट कर फरार हो गए। 6 हथियारबंद अपराधी काली स्कॉर्पियो में चालक रास्ता रोक लिया था। चालक पिकअप में आलू लेकर लोहरदगा जा रहा था।