पोड़ैयाहाट: 1 नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान पोड़ैयाहाट के सभी केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में रहेगी निषेधाज्ञा
1 नवंबर को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के दौरान पोड़ैयाहाट के सभी केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। पोड़ैयाहाट में छह केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। माउंट एसएससी स्कूल, मध्य विद्यालय,प्लस टू उच्च विद्यालय, सूरज मंडल महाविद्यालय और होली फैमिली बालिका विद्यालय में परीक्षा होगी।