पटना ग्रामीण: बीजेपी का फर्जी पेज बनाकर जनसुराज का किया जा रहा प्रचार, साइबर थाने में मामला दर्ज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह दावा किया है कि सोशल मीडिया पर बीजेपी का फर्जी पेज बनाकर उस पर जनसुराज का प्रचार किया जा रहा है। बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है कि मामले को लेकर उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।