पटना ग्रामीण: पुनाईचक: 567 लीटर शराब मामले पर SDPO साकेत कुमार ने दी जानकारी, एक कार भी जब्त
पुनाईचक के पास एक कार से भारी मात्रा में बरामद किए गए शराब मामले को लेकर मंगलवार की रात 10:11 बजे SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने जानकारी दी है। साकेत कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 567 लीटर शराब क्रेटा कार से बरामद की गई है। वहीं मौके से कार को भी जब्त कर लिया गया है।