पटना ग्रामीण: बिहार आगमन पर तेजस्वी ने PM मोदी से पूछा सवाल, क्या तीनों जमाइयों का माला पहनाकर स्वागत करेंगे?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर सवाल उठाया है।राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालू प्रसाद यादव और मुझे गाली देने के लिए बिहार आ रहे हैं लेकिन क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं तो वह अपने तीनों जमाइयों को मंच पर माला पहनकर स्वागत करेंगे