पटना ग्रामीण: पुनाईचक से करीब ₹10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार
शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने शराब कारोबारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे शास्त्री नगर थाने के थानेदार अमर कुमार ने बताया कि पुनाईचक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है। इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।