पटना ग्रामीण: पटना में 'जीजा आयोग' पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दी सफाई, कहा- आयोग में कोई गया है तो योग्यता के आधार पर गया है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सत्ता पक्ष पर यह आरोप लगा रहे हैं कि सत्ता पक्ष के नेता अपने दामाद और कुछ पावरफुल अधिकारी अपनी पत्नियों को आयोग में जबरदस्ती एडजस्ट कर रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मामले में सफाई दी है। नित्यानंद राय ने कहा कि जो लोग भी आयोग में हैं वह अपनी योग्यता से गए हैं।