कलेक्ट्रेट में मंजीरा बजाकर सत्याग्रह कर रहे मुरैना के अन्ना हजारे, बोले- कलेक्टर अहंकारी हैं
भ्रष्टाचार के खिलाफ धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने खोला मोर्चा, भजन गाकर अधिकारियों और आमजन का खींच रहे ध्यान
मुरैना। जिले में भ्रष्टाचार और सिस्टम की कथित मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने वाले सबलगढ़ निवासी धर्मेंद्र चतुर्वेदी एक बार फिर सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। उन्हें लोग मुरैना जिले के अन्ना हजारे के नाम से भी जानते हैं। इस बार उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर वाले गेट पर अपना सत्याग्रह शुरू किया है।
धर्मेंद्र चतुर्वेदी हमेशा की तरह हाथों में मंजीरा लेकर भजन गाते हुए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उनके इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए कलेक्ट्रेट आने-जाने वाले लोगों की नजरें भी उन पर टिक रही हैं।
सत्याग्रह के दौरान धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने कलेक्टर को अहंकारी बताते हुए सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि जब तक व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनकी आवाज इसी तरह उठती रहेगी