गोहद में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से 11 वर्षीय छात्रा की मौ#त, परिवार में मचा कोहराम
स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी मासूम दीप्ति, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृ#त घोषित
गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरखड़ी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। मासूम दीप्ति शर्मा अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी होकर स्कूल वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही दूसरी स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल गोहद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस में दर्ज फरियादी विसम्बर शर्मा पुत्र रामशेवक शर्मा (38 वर्ष), निवासी ग्राम बिरखड़ी की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बेटी दीप्ति शर्मा कक्षा पांचवीं में द सन ग्लो स्कूल, गोहद चौराहा में पढ़ती थी और रोजाना स्कूल के वाहन से स्कूल जाती थी। बुधवार 4 नवंबर 2026 की सुबह कर