थाने में आवेदन देने गए अधिवक्ता को नहीं मिली प्राप्ति! गिरवाई पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,
ग्वालियर | गिरवाई थाना
अब भैया, अगर आप भी किसी शिकायत को लेकर थाने में आवेदन देने जा रहे हैं, तो जरा गौर कीजिएगा! क्योंकि जब एक अधिवक्ता को ही आवेदन की प्राप्ति नहीं मिली, तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा? यह सवाल सोचने पर मजबूर करता है।
क्या है पूरा मामला?
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक अधिवक्ता जब थाने में आवेदन देने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों द्वारा आवेदन लेने से इनकार किए जाने का आरोप लगाया गया।
आवेदन की प्राप्ति नहीं मिलने पर अधिवक्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जब एक अधिवक्ता को आवेदन देने में इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा, तो ऐसे में सव�