मुरैना में 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा!
जमीन के सीमांकन के बदले मांगे थे 40 हजार रुपये, किसान की शिकायत पर ग्वालियर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रदीप शर्मा को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि पटवारी ने किसान की जमीन का सीमांकन करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते ही पटवारी को पकड़ लिया।
लोकायुक्त की कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
📍 मुरैना | मध्यप्रदेश
#MorenaNews #Lokayukta #BribeCase #Patwari #BreakingNews PorasaLive