सेवढ़ा में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, थाने से महज 500 मीटर दूर चल रहा कारोबार!
दतिया। दतिया जिले के सेवढ़ा थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना परिसर से महज लगभग 500 मीटर की दूरी पर खुलेआम रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लोडर और JCB मशीनों की मदद से भरा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रेत का उत्खनन और परिवहन नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है।
थाने से इतनी कम दूरी पर इस तरह की गतिविधियां संचालित होने के आरोपों ने प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल: क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है, या फिर कथित मिलीभगत के चलते यह कारोबार फल-फूल रहा है?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अवैध रेत उत्खनन पर कब तक अंकुश लगाया