छठ घाटों का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जहानाबाद :
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (घोषी) ने दक्षिणी, काको सूर्य मंदिर, धरहरा (घोषी) एवं ठाकुरबाड़ी स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
Jehanabad, Jehanabad | Nov 15, 2026