बांगरमऊ पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
कल्याणी नदी पुल के पास से पांच अभियुक्त गिरफ्तार, तीन घटनाओं से संबंधित जेवरात बरामद; दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड तक फैला है गिरोह का नेटवर्क।
बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से टप्पेबाजी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों, जिनमें महिला अभियुक्त भी शामिल हैं, को देर शाम बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से टप्पेबाजी की तीन घटनाओं से संबंधित माल भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने उन्नाव जनपद के कोतवाली नगर और बांगरमऊ क्षेत्र के अलावा फर्रुखाबाद जनपद में भी टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही पूर्व में दिल्ली, हरियाणा और �