*हेडलाइन -दैनिक भास्कर की खबर का असर
बहलोलपुर गांव में डेंगू की खबर चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।
गांव में तत्काल स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। कैंप में *48 लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच* की गई और सभी को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां बांटी गईं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी जांच करवाई।
कैंप में गंजमुरादाबाद सीएचसी अधीक्षक *डॉ. मंजेश कुमार*, फार्मासिस्ट *सतीश मौर्य*, एल.टी. समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा, खबर चलने के बाद ही टीम आई है, अब राहत मिली है। ग्रामीणों की मांग है गांव में छिड़काव कराया जाए और दोबारा कैंप लगाया जाए।
*ब्यूरो चीफ उन्नाव, केशन कुमार की रिपोर्ट।*