Public App Logo
Profile Picture

Keshan Kumar

@rkbharti43576
263Followers
1Following
मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून, एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र....जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं.... वो ध्यान दें

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है
वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसकी मेरे  द्वारा पुष्टि नहीं की जाती
गंज मुरादाबाद में निकली भव्य शोभा यात्रा
बहलोलपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का किया गया शुभारंभ
उन्नाव: बांगरमऊ मंडी समिति में युवक से मारपीट का आरोप
शिकायत के मुताबिक 23 सितंबर सुबह 11:45 बजे मंडी परिसर में विवाद के बाद कथित मारपीट व अभद्रता हुई। पीड़ित ने सचिव को लिखित शिकायत दी।
 सचिव पंकज राठौड़ बोले - शिकायत मिली है, जांच जारी है,@dmunnao
@unnaopolice
@Uppolice
@dgpup
*बलरामपुर: कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों से अभद्रता और मारपीट का आरोप*

*बलरामपुर -* रतनपुर झिंगहा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पाल सिंह पर बच्चों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में अधिकारियों की जांच और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratanpurjhingaha nis:value=RatanpurJhingaha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=compositevidyalaya nis:value=CompositeVidyalaya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seedhikhabarlucknow nis:value=SeedhiKhabarLucknow nis:enabled=true nis:link/>
*FLN प्रशिक्षण को शिक्षकों ने बनाया मजाक।असोहा बीआरसी में 100 प्रशिक्षु के सापेक्ष उपस्थित मिले 79 शिक्षक। बीएसए नें अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का दिया आदेश। साथ ही नवाबगंज बीआरसी  FLN प्रशिक्षण में शिक्षक के मौजूद न होने पर बने मिले हस्ताक्षर।*
*उन्नाव: 50 साल पुराने अम्बेडकर पार्क की बदहाली*

बंगरमऊ तहसील के तातियापुर गांव में 50 साल पुराना प्रभावी बोध विहार (अम्बेडकर पार्क) बदहाल है।

यहां 50 साल पहले लगी बाबा साहब की मूर्ति है और 45 साल से थाना के रजिस्टर नं. 8 में दर्ज मेला लगता है। पुलिस सुरक्षा में मेला होता है।

बाउंड्री वाल न होने से अतिक्रमण और गंदगी का खतरा। गांव ने सरकार से 20-30 लाख से सौंदर्यीकरण की मांग की है।

पूरा गांव और प्रधान एकजुट हैं। ग्रामीण बोले - "ये हमारे सम्मान का प्रतीक है, बाउंड्री बन जाए तो 45 साल की परंपरा बची रहेगी"

<nis:link nis:type=tag nis:id=unnao nis:value=Unnao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bangarmau nis:value=Bangarmau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tatiyapur nis:value=Tatiyapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambedkarpark nis:value=AmbedkarPark nis:enabled=true nis:link/>
Breaking news
Big Breaking news
तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत में चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस पट्टी पर रघुरामपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ततीयापुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर (28) पुत्र रामनारायण और कन्हैया लाल (33) पुत्र छोटे लाल एक बाइक पर सवार होकर बांगरमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह बाइक से रघुरामपुर की ओर आ रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बीच प्रीतमपुरवा निवासी पंकज (28) पुत्र ला�
Bangarmau breaking
---
*बांगरमऊ: बाढ़ राहत किट वितरण में पारदर्शिता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग*

*बांगरमऊ (उन्नाव)।* तहसील बांगरमऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शासन की ओर से भेजी गई राहत किट के वितरण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायतें की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और पात्र लोगों तक पूरी मदद नहीं पहुंच रही है।

यह मामला मेला आलम शाह के मजरा बुड्डा, अंटवा और आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां बाढ़ के बाद प्रशासन द्वारा राहत किट का वितरण किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राहत किट वितरण के दौरान पात्रता सूची का सही से पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ऐसे परिवारों को भी राहत किट दे दी गई है जिनके पास कथित तौर पर चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर और दस से बीस बीघा तक कृषि भूमि है, जबकि दूसरी तरफ आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और विधवा महिलाओं को सूची �
*बांगरमऊ: बाढ़ राहत किट वितरण में पारदर्शिता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग*

*बांगरमऊ (उन्नाव)।* तहसील बांगरमऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शासन की ओर से भेजी गई राहत किट के वितरण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायतें की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और पात्र लोगों तक पूरी मदद नहीं पहुंच रही है।

यह मामला मेला आलम शाह के मजरा बुड्डा, अंटवा और आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां बाढ़ के बाद प्रशासन द्वारा राहत किट का वितरण किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राहत किट वितरण के दौरान पात्रता सूची का सही से पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ऐसे परिवारों को भी राहत किट दे दी गई है जिनके पास कथित तौर पर चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर और दस से बीस बीघा तक कृषि भूमि है, जबकि दूसरी तरफ आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और विधवा महिलाओं को सूची म�
कक्षा *11 के छात्र अर्पित श्रीवास्तव का सपना UPSC, बचपन से ही पढ़ाई में आगे बढ़ने की लगन* 

ब्यूरो रिपोर्ट:- केशन कुमार 

मल्लावां, हरदोई। नायगांव निवासी छात्र अर्पित श्रीवास्तव ने छोटी उम्र से ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य तय कर लिया है। वर्तमान में अर्पित पटेल शिक्षा संस्थान, नायगांव, मल्लावां में कक्षा 11 के छात्र हैं और उनका सपना आगे चलकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर सिविल सेवा में जाने का है।

अर्पित ने कक्षा 1 से 5 तक की प्रारंभिक शिक्षा गायत्री बाल विद्या मंदिर, नायगांव, मल्लावां से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को निरंतर आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं।

अर्पित का कहना है कि वह आगे चलकर मेहनत और लगन के साथ UPSC की तैयारी करना चाहते हैं तथा प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करने का प्रयास करेंगे। उनके इस लक्ष्य को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में भी उत्साह है।

कक्षा 11 से ही सिविल सेवा को
*बांगरमऊ के ग्रामीण इलाकों में गहराया बिजली संकट, घंटों गुल रहने से जनता में आक्रोश; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्टर*

*रिपोर्ट - अभिजीत, ज़िला रिपोर्टर उन्नाव*

*बांगरमऊ / उन्नाव।* बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के नगर समेत दर्जनों गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती की समस्या गहरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है - "बांगरमऊ में बिजली गुल, बिल पूरा वसूल - ये कैसा विकास?"

*किन गांवों में ज्यादा दिक्कत?*
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ के  बहलोलपुर तातियापुर फतेहपुर सहित कई मजरे-टोलों में सुबह 9 बजे के बाद से रात 9 बजे तक लगातार बिजली गायब रहती है। दिन में भी 2-2 घंटे के अंतराल पर लाइट ट्रिप हो रही है।

*किसानों और छात्रों पर असर:*
इस अघोषित कटौती का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। धान की रोपाई
गंज मुरादाबाद से निकली विशाल बाइक रैली युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
बांगरमऊ में युवक ने नानामऊ घाट से लगाई छलांग, तलाश जारी

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवक ने नानामऊ घाट पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

भिखारीपुर पतसिया गांव निवासी रईस का 18 वर्षीय बेटा इसरार शनिवार शाम बाइक लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद इसरार ने गांव के ही अपने दोस्त विक्की को फोन किया। फोन पर उसने विक्की से कहा कि वह बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर आ जाए। साथ ही उसने बाइक, मोबाइल और अपने कपड़े घरवालों को देने की बात कही।

इसरार की बात सुनकर विक्की नानामऊ घाट पहुंचा। बताया जा रहा है कि विक्की के मौके पर पहुंचते ही इसरार ने गंगा में छलांग लगा दी। अचानक हुई घटना से विक्की के होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस �
Big breaking
खबर वही जो है सही 
ग्राउंड जीरो की रिपोर्टिंग 
केशन कुमार ब्यूरो चीफ उन्नाव
Big Breaking news
Big breaking
बांगरमऊ के रघुरामपुर में दूसरी बार बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी उबाल, मूर्ति स्थल पर ही धरने पर बैठे ग्रामीण, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल*

रिपोर्ट ब्यूरो चीफ उन्नाव 

*उन्नाव/बांगरमऊ / गंज मुरादाबाद:* जनपद उन्नाव के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड गंज मुरादाबाद की ग्राम पंचायत रघुरामपुर में अराजक तत्वों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां लगी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को दूसरी बार खंडित कर दिया गया।

*दूसरी बार हुई वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश*
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीनों पहले भी इसी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस समय पुलिस मौके पर आई थी और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और पूजा-पाठ कराकर मामले को शांत करा दिया था, लेकिन दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दूसरी बार फिर प्�
*उन्नाव ब्रेकिंग - रघुरामपुर में दूसरी बार बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, ग्रामीण धरने पर बैठे*

*उन्नाव/बांगरमऊ:* तहसील बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुरामपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को दूसरी बार खंडित किए जाने से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बार प्रतिमा खंडित होने पर पुलिस ने खानापूर्ति कर समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और दूसरी बार फिर उसी प्रतिमा को निशाना बनाया गया।

*ग्रामीणों में उबाल, धरने पर बैठे -*
इस बार ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि *जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक हम बाबा साहेब की प्रतिमा के पास ही धरना प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे।*

मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद है।
Big breaking news
Breaking news