*उन्नाव में बाढ़ के बाद अब बीमारी का कहर! बांगरमऊ के एक दर्जन गांवों में सड़ रहा पानी, हर घर में बुखार से हाहाकार*
रिपोर्ट केशन कुमार ब्यूरो चीफ उन्नाव
*बांगरमऊ (उन्नाव)।* बाढ़ का पानी उतर गया, लेकिन मुसीबत नहीं। बांगरमऊ तहसील के निचले इलाकों के एक दर्जन से अधिक गांवों में अब भी जगह-जगह गंदा पानी भरा है, जो डेंगू-मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों को न्योता दे रहा है।
*कौन-कौन से गांव सबसे ज्यादा प्रभावित?*
स्थानीय लोगों के अनुसार *बहलोलपुर, तातियापुर, फतेहपुर, जसरापुर, लहरापुर, छोट्टा पुरवा, पकड़िया पुरवा, पचलाई, देवखरी समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांवों* में हालात सबसे खराब हैं। इन गांवों की गलियों, खेतों और घरों के आसपास महीनों से बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जो अब सड़ने लगा है।
*हर घर में मरीज:*
ग्रामीणों का कहना है कि इसी सड़े पानी में मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि हर घर में 2-3 लोग बीमार पड़े हैं। तेज बुखार, बदन में दर्द, जोड़ों में दर्द और आंखों मे