राजपुर: राजपुर में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक ने की ब्रीफिंग
Rajpur, Buxar | Nov 5, 2025 राजपुर विधानसभा चुनाव को शातिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदान कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों और सेक्टर दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। 6 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर अधिकारियों ने सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सतर्क रहने पर जोर दिया।