ब्रह्मपुर: पीएम सूर्य घर योजना: बीडीओ ने दी सस्ती बिजली की जानकारी, आवेदन की अपील
पीएम सूर्य घर योजना से सस्ती बिजली का रास्ता, बीडीओ ने दी जरूरी जानकारी, अधिक से अधिक लोगों से आवेदन की अपील प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर ब्रह्मपुर प्रखंड में जागरूकता बढ़ाने की पहल तेज हो गई है। इस क्रम में बीडीओ सोनू कुमार ने गुरुवार की सुबह 10 बजे योजना से जुड़ी अहम जानकारियां साझा करते हुए लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।