महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार एक अनोखी और आकर्षक कांवर यात्रा देखने को मिली। सिमरी प्रखंड के मंझवारी गांव से श्रद्धालुओं ने 54 फीट लंबी विशाल कांवर के साथ भव्य यात्रा निकाली। यह यात्रा शनिवार को शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।