ब्रह्मपुर: एसडीएम ने ब्रह्मपुर पशु मेला को बताया अवैध, अवैध वसूली की शिकायत पर राजस्वकर्मी से मारपीट, मामला दर्ज
ब्रह्मपुर क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक फाल्गुनी पशु मेला को अनुमंडल प्रशासन ने अवैध बताया है। मेले में अवैध वसूली के आरोप में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी देवेंद्र सिंह ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।