ब्रह्मपुर: खैनी खाने के बाद भेंड़ों में जागा ताव, ब्रह्मपुर मेले में राजस्थानी भेंड़ों की लड़ाई बनी आकर्षण, कीमत ₹1.5 लाख
ब्रह्मपुर में आयोजित प्रसिद्ध फाल्गुनी मेले में इस बार राजस्थान से पहुंचे दो खास नस्ल के भेड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दूर-दूर से लोग इन भेड़ों की लड़ाई देखने के लिए मेले में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि मुकाबले से पहले इन्हें खैनी खिलाई जाती है, जिसके बाद दोनों भेड़े आमने-सामने आकर जोरदार टक्कर लेते हैं। उनकी भिड़ंत देख दर्शक रोमांचित हो उठते हैं।