ब्रह्मपुर: महाशिवरात्रि के बाद भी बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मुख्य द्वार तक लगी रहीं कतारें
बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के एक दिन बाद सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की सुबह से शुरू हुआ आस्था का जनसैलाब सोमवार की सुबह भी अपने चरम पर रहा। दूर-दराज के गांवों और पड़ोसी जिलों से पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।