प्रतापगढ़ में सैयदी काका साहब के 244वें उर्स में उमड़ा अकीदत का सैलाब, देश-विदेश से पहुंचे हजारों जायरीन ने मांगी अमन-चैन की दुआ
प्रतापगढ़ में सैयदी काका साहब का 244वां उर्स शुक्रवार को अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय उर्स में देश-विदेश से हजारों जायरीन पहुंचे और अमन-चैन, खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान कुरान ख्वानी, फातिहा और धार्मिक मजलिसें आयोजित हुईं। मुंबई से पहुंचे डॉ. जैनुल आबेदीन भाई साहब ने दरगाह पर गिलाफ और फूलों की चादर पेश की। दुबई, बहरीन, कुवैत सहित देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं ने शिरकत की। जायरीन की सेवा के लिए दूध-शर्बत की सबीलें लगाई गईं और लंगर वितरित किया गया।
#Pratapgarh #UrsMubarak #SyediKakaSahab #RajasthanNews #ReligiousEvent
Dungarpur, Dungarpur | Oct 9, 2026