रोहतास के जनप्रतिनिधि जाएंगे उत्तर प्रदेश, पंचायतों के बेहतर कार्यों का लेंगे अनुभव
रोहतास। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत चयनित जनप्रतिनिधियों को बेहतर कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जनप्रतिनिधियों का दल उत्तर प्रदेश की बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा। 20 से 23 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित इस भ्रमण कार्यक्रम के लिए नामित जनप्रतिनिधियों को गुरुवार को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधि उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, व्यवस्थाओं और नवाचारों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वहां के बेहतर अनुभवों को रोहतास की पंचायतों में लागू करने की दिशा में पहल की जाएगी।