शिवहर: सुगिया कटसरी में अज्ञात ने कार में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
एसडीपीओ सुशील कुमार बुधवार सुबह 10 बजे बताया है कि नगर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी वार्ड नंबर 14 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक कार में आग लगा दी गई है. जिससे कार जलकर राख हो गई हैं. इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस को घटनास्थल पर भेज कर जांच करवाया गया है. वही पीड़िता के तरफ से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।