शिवहर: एसडीएम ने शिवहर के सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
एसडीएम अविनाश कुणाल मंगलवार शाम 5:30 बजे सदर अस्पताल शिवहर का निरिक्षण किया है. जहां अस्पताल में विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. वही सिविल सर्जन कार्यालय के अंदर छत से टपक रहे पानी को देखकर एसडीएम ने तुरंत मरम्मती करवाने का निर्देश दिया है. साथ में एसडीएम ने एएनएम को निर्देश दिया है कि सभी एएनएम ड्रेस और आईकार्ड में ड्यूटी करेंगे. नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।