शिवहर: शिवहर सदर अस्पताल में एसडीएम ने 10 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
शिवहर जिले में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम अविनाश कुणाल मंगलवार शाम 06:30 बजे सदर अस्पताल शिवहर में पहुँचकर जरुतमन्दों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है. उन्होंने ने बताया कि दस जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है.बीडीओ व सीओ को भी क्षेत्र में निकलकर जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण करने का निर्देश दिया है।