शिवहर: पिपराही थाना ने भटकती महिला को किया बरामद, पहचान नहीं हो पाई, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप बुधवार सुबह 09 बजे बताया कि भटकती हुई महिला को पिपराही थाना पुलिस ने बरामद कर पिपराही थाना पर लाया है. जहां उसकी पहचान नहीं हो सकी है महिला कुछ भी नहीं बोल पा रही है. थाना अध्यक्ष ने हेल्पलाइन नंबर जारी की है और लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस महिला को पहचानते हैं तो थाना से संपर्क करें। पिपराही थाना नंबर- 9431822855