शिवहर: मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को देखते हुए एसपी ने पिपराही थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित यात्रा को लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा मंगलवार दोपहर 03 बजे पिपराही थाना का औचक निरीक्षण किया है. इस दौरान थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पेंडिंग मामलों को तुरंत निपटारा करें. उन्होंने बताया कि थाना परिसर में साफ सफाई का काम पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत 26 दिसंबर को शिवहर आएंगे।