शिवहर: शिवहर शहर के मुरारी चौक के पास से अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच कर रही है
एसडीपीओ सुशील कुमार मंगलवार शाम 4:30 बजे बताया कि शहर स्थित मुरारी चौक के पास से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद की है.मृतक व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर टोला निवासी 50 वर्षीय नेवाजी साह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया है कि मृत्यु किस कारण से हुई है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगी.फिलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है।