सोनवर्षा एवं महिषी विधानसभा में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
दिनांक 28 नवंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र संख्या 75-सोनवर्षा (अ०जा०) एवं 77-महिषी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध एवं क्विज के प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से निबंध प्रतियोगिता के 10 एवं क्विज प्रतियोगिता के 10 विजेता विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।
इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।