समाहरणालय बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण को लेकर समस्तीपुर में जागरूकता रैली एवं रथ यात्रा का आयोजन
जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली एवं रथ यात्रा को किया रवाना, उपस्थित लोगों को दिलाई बाल विवाह रोकथाम की शपथ।
बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा इनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर आज प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा (भाo प्रo सेo) के साथ वरीय उप समाहर्ता एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) ने समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली एवं रथ यात्रा को रवाना किया।
साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को �