उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 27.11.2026 को 75-सहरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत +2 राजकीय उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), सहरसा में विधानसभा स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 'शुद्ध मतदाता सूची का महत्व' एवं 'मतदान का महत्व' विषयों में से किसी एक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों के लिए 500 से 800 शब्द तथा कॉलेज के प्रतिभागियों के लिए 800 से 1200 शब्दों की शब्द सीमा निर्धारित थी।
75-सहरसा विधानसभा क्षेत्र के कुल 46 Electoral Literacy Clubs (ELCs) के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता देखने को मिली। प्रतियोगिता में कुल 47 प्रतिभागियों ने क्विज तथा 53 प्रतिभागियों ने निबंध लेखन में भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शुद्ध मतदाता सूची के महत्व को समझाना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।
जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र!