आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर प्रयास जुवेनाइल ऐड सेंटर और जिला प्रशासन, समस्तीपुर के तत्वाधान में बाल विवाह उन्मूलन एवं रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता रैली एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली एवं रथ यात्रा को रवाना किया। साथ ही, जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं पदाधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई।
इस जागरूकता अभियान में लगभग 500 छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में ADM, DPO-ICDS, सदर SDPO, ADCP, DPM-WCDC सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। रैली एवं रथ यात्रा के माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के प्रति जन-जागरूकता फ�
Samastipur, Samastipur | Nov 27, 2026