Public App Logo
Profile Picture

Samastipur District Administration

@DPROSamastipur
961Followers
0Following
आज दिनांक 03.10.2026 को जिलाधिकारी सहरसा, श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में निजी अस्पताल के निबंधन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Google Meet के माध्यम से जिला समन्वय समिति एवं एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित बैठक।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
सहरसा के मंगवार और सत्तर पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन; उप विकास आयुक्त एवं निदेशक, पंचायती राज ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा।

सहरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आजीविका संवर्धन और सहभागी नियोजन को गति देने के उद्देश्य से आज 02 अक्टूबर को जिलें के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इन ग्राम सभाओं में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।
सोनबर्षा प्रखंड के मंगवार  ग्राम पंचायत में उप विकास आयुक्त का दौरा
प्रखंड सोनबरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगवार में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उप विकास आयुक्त (DDC), सहरसा श्री गौरव कुमार (भाo प्रo सेo ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के माननीय मुखिया द्वारा की गई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा हर गाँव को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की है। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

सत्तर कटैया के सत्तर पंचायत पहुँचे निदेशक, पंचायती राज
वहीं दूसरी ओर, सत्तर कटैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्तर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में निदेशक, पंचायती राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय स्वशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया।
विशेष ग्राम सभा के दौरान इन मुख्य बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा:

ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) का निर्माण: ग्राम सभाओं में वित्तीय वर्ष के लिए सहभागी नियोजन पर विशेष चर्चा हुई। ग्रामीणों से सीधे फीडबैक लेकर गाँव की वास्तविक आवश्यकताओं (जैसे- नली-गली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता) की पहचान की गई और प्राथमिकताओं के आधार पर विकास योजनाओं का खाका तैयार किया गया।

विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP): गाँव के उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय कौशल का सही आकलन कर एक समावेशी और सतत विकास मॉडल तैयार करने पर विमर्श हुआ, जिससे पंचायत को एक आदर्श विकसित पंचायत के रूप में स्थापित किया जा सके।

रोजगार एवं आजीविका गारंटी (VB-G RAM G): ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ाने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने के लिए मिशन के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेष ग्राम सभा के दौरान विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)  के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को मिशन के दूरगामी उद्देश्यों, प्रमुख कानूनी व प्रशासनिक प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इन विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जीविका दीदियाँ और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से अपनी पंचायतों को पूरी तरह आत्मनिर्भर और विकसित बनाएंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Google Meet के माध्यम से एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय, सहरसा
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति 01
*गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण*
सहरसा, 02 अक्टूबर 2026
गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय, सहरसा के बरामदे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार, भा०प्र०से० द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। अधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहरसा, अपर समाहर्ता, सहरसा, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 01.10.2026 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा भाग लिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
दिनांक 30.09.2026 को मुख्य सचिव, बिहार के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा भाग लिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 30.09.2026 को मुख्य सचिव, बिहार के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०)  अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा भाग लिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Saraswati Vidya Niketan Model School Girls High School Saharsa's Student Testimony

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता।