टीकमगढ़: अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री को 51 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर घोषित आंदोलन के तहत शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद अहिरवार एवं कार्यकारी अध्यक्ष जेके जैन के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ जिले शासकीय संगठनों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा केंद्रीय मंत्री और विधायक के निवास पर 51 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।