टीकमगढ़: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्सव भवन में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, क़रीब 700 बालिकाएं और महिलाएं हुई शामिल
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ शहर के उत्सव भवन में टीकमगढ़ पुलिस एवं एनजीओ ग्रामीण स्वाबलंबन समिति के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, देहात थाना प्रभारी रवि गुप्ता मौजूद रहे। एसपी ने कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की महत्वता बताई।