टीकमगढ़: सर्वश्रेष्ठ थानों में देश में 20वें और प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया बम्होरीकला थाना, कंट्रोल रूम में एसपी ने दिया इनाम
आसूचना ब्यूरो ,गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टीकमगढ़ जिले के थाना बम्होरीकला को वर्ष 2024 देश में सर्वश्रेष्ठ थानो में 20 वे स्थान एवं मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर चयनित किया गया है। पुलिस महानिदेशक द्वारा सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस 7 फरवरी को बम्होरी कला थाने को प्रदाय किया जाएगा। एसपी ने कंट्रोल रूम में समस्त थाने को नगद इनाम दिया।