टीकमगढ़: मडिया के पास सड़क हादसे में घायल हुई महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई मौत, टीकमगढ़ में हुआ शव का पोस्टमार्टम
शुक्रवार को चकरा निवासी निधि कुशवाहा नाम की महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला निधि अपने पति और जेठानी के साथ बाइक से टीकमगढ़ से पृथ्वीपुर की ओर जा रही थी, रास्ते में मडिया के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई थी। महिला की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई।