टीकमगढ़: भैंसापेरा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
भैंसापेरा गांव में शुक्रवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का नाम हल्ली यादव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हरगंभीर हो गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाई जहां उसका उपचार किया जा रहा है।