टीकमगढ़: स्टेट बैंक चौराहे पर छेड़खानी करने वाले लड़के को लड़की ने चप्पलों से पीटा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
टीकमगढ़ शहर के स्टेट बैंक चौराहे पर एक युवक ने सड़क पर जा रही लड़कियों की ड्रेस को लेकर अभ्रद टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साई लड़की ने सरेआम उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान घटना को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस आरोपी युवक को बाइक पर बैठाकर कोतवाली थाने ले गई।