मेजा: मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया को श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन के लिए लखनपुर स्थित आवास पर जुटी लोगों की भारी भीड़
Meja, Allahabad | Sep 27, 2024 मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का बीती रात में हैदराबाद के अस्पताल में निधन हो गया था। शुक्रवार की शाम को उनके लखनपुर गांव स्थित आवास पर उनके अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। इस दौरान समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर उनकी गत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना किया। उनके पति उदय भान करवरिया ने हाथ जोड़ अभिवादन स्वीकार किया।