देवेंद्रनगर: संस्कृत महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ पर बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. अभिषेक जैन ने अपने उद्बोधन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक सोच अपनाने और अपनी दिनचर्या में अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ी आदतों को शामिल करने की सलाह दी।