मेजा: टिकुरी गांव में हुई मार्ग दुर्घटना में घायल छात्रा सिमरन के इलाज के लिए योगदान फाउंडेशन ने दी सहायता राशि
टिकुरी के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ने साइकिल सवार चार छात्रों को रौंद दिया था। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल सिमरन का तो एक हाथ भी काटना पड़ा था। सिमरन के इलाज में सहयोग हेतु मंगलवार की शाम लगभग चार बजे योगदान फाउंडेशन के अनुज तिवारी ने ₹21000 का आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही कहा कि रुपयों के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा।