भंडरा: भंडरा सीएचसी में 6 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों के लिए जुटाया जाएगा ब्लड
भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में 6 अक्टूबर 2026 को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉ संजय कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि सदर अस्पताल लोहरदगा के बल्ड केंद्र की टीम 6 अक्टूबर को भंडरा पहुंचकर शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान कराएगी।